jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

परिवार संग मनाया एली अवराम ने अपना जन्मदिन

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने अपना 35वां जन्मदिन स्वीडन में अपने परिवार के साथ मनाया। जन्मदिन के मौके पर एली अवराम ने अपने जीवन के अनुभव और जन्मदिन की पारंपरिक शैली को लेकर भावनात्मक बातें साझा कीं। एक्ट्रेस एली ने बताया कि उनके लिए जन्मदिन केवल केक और पार्टी का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और हर साल और अधिक परिपक्व बनने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा स्वीडिश परंपरा के अनुसार ही अपना जन्मदिन मनाती आई हैं। इस परंपरा में सुबह जैसे ही जन्मदिन वाले व्यक्ति की नींद खुलती है, परिवार के सदस्य उसे गिफ्ट, केक और नाश्ते के साथ जगाते हैं। सभी मिलकर उसी वक्त केक काटते हैं और पूरे घर में जन्मदिन का उत्सव शुरू हो जाता है।

- Install Android App -

एली ने कहा, मैं रात को जन्मदिन नहीं मनाती। मेरे लिए सुबह का वह पल सबसे खास होता है जब परिवार मुझे जगाकर सरप्राइज देता है। इस बार एली खासतौर पर स्वीडन गईं ताकि अपने परिवार के साथ यह दिन बिता सकें। उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती थी क्योंकि मुझे इस दिन उनकी बहुत याद आती है। ये पल अनमोल होते हैं और इन्हें दोबारा नहीं जिया जा सकता। एली ने अपने जन्मदिन की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए अपने फैंस के साथ भी साझा कीं, जिसमें उनके चेहरे पर खुशी और सादगी साफ झलक रही थी।

एली अवराम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में मनीष पॉल के साथ फिल्म ‘मिकी वायरस’ से की थी, जिसके बाद वह कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में नजर आईं। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक खास पहचान दिलाई। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ में भी नजर आईं, जहां उन्होंने अपने सहज और चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। एली की ये बात साफ तौर पर सामने आती है कि उनके लिए शोहरत से ज़्यादा मायने अपने परिवार और परंपराओं का है।