jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

राष्ट्रपति मुर्मू का धनबाद में हुआ भव्य स्वागत

धनबाद। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद पहुंचीं। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन पर बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

- Install Android App -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से धनबाद पहुंचीं। तीन हेलिकॉप्टर हवाई पट्टी पर उतरे। एक हेलिकॉप्टर लगातार आकाश में चक्कर लगाता रहा, जबकि दो हेलिकॉप्टर एक के बाद एक सुरक्षित रूप से लैंड हुए। राष्ट्रपति मुर्मू और राज्यपाल का हवाई पट्टी पर झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्वागत किया। इनके अलावा स्वागत करने वालों में सचिव अमिताभ कौशल, आईजी अखिलेश कुमार झाख, आईजी क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार शामिल रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति और राज्यपाल का अभिवादन किया।