jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

रहटगांव। नवागत थाना प्रभारी मनोज दुबे को मिली बड़ी सफलता , 11 साल से फरार चले रहे वारंटियो को भी धर दबोचा , पुलिस टीम ने 04 स्थायी वारंटी एवं 12 गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी की।

रहटगांव: पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन मे दिनांक 31/07/2025 को काम्बिंग गश्त के दौरान पर नवागत थाना प्रभारी उनि मनोज दुबे के नेतृत्व मे थाना रहटगाँव एवं रक्षित केन्द्र हरदा से गठित टीम व्दारा महाराष्ट्र धारणी के अलग अलग क्षेत्रो से थाना रहटगांव पुलिस व्दारा माननीय न्यायालय टिमरनी व्दारा जारी प्रकरणो मे पिछले 11 साल से फरार चल रहे स्थायी वारन्टीयो एवं गिरफ्तार वारन्टीयो की धरपकड़ की गई।

पुलिस थाना रहटगाँव व्दारा कुल 04 स्थायी बारन्टी एवं 12 गिरफ्तारी वारन्टीयो की गिरफ्तारी की गई।

 

घटित टीम व्दारा दिनांक 31/07/25 को अन्य प्रान्त महाराष्ट्र तहलील धारणी पहुंचकर थाना रहटगांव के दो स्थाई वारन्टीयो की सूचना मिलने पर ग्राम धारनमहु पहुंचे जहा पर प्रकरण क्रमांक 2291/14 के स्थाई वारन्टी लक्ष्मण पिता ब्रजलाल गौलान उम्र 28 साल निवासी सिरपुर थाना धारणी जिला अमरावती को गिरफ्तार किया गया बाद ग्राम बोथरा पहुंचकर प्रकरण क्रमांक 63/19 के स्थाई वारन्टी भरतसिंह पिता शारदासिंह निवासी बोथरा जिला अमरावती महाराष्ट्र की सूचना ग्राम बासपानी होने पर ग्राम बासपानी पहुंचकर बारन्टी को गिरफ्तार किया।

 

- Install Android App -

बाद रवाना होकर प्र.क्र. 87/18 के गिरफ्तारी वारंटी 1. मोतीलाल पिता मोतीराम निवासी भिरोजा, 2. रामकिशन पिता साबुलाल निवासी भिरोजा, 3. गंगुसिंग पिता गंगाराम जावरकर निवासी भिरोजा, 4. भीलू पिता छोटेलाल जावरकर निवासी भिरोजा, 5. पन्नालाल पिता मन्नुलाल भिलावेकर निवासी ग्राम जाम्बू, 6. मोतीलाल पिता लाला ठाकरे निवासी जाम्बू, 7. प्रकाश पिता बाबुलाल कोरकू निवासी जाम्बू, 8. अनिल पिता मोतीराम पटेल जाति कोरकू निवासी जाम्बू, 9. जयराम पिता रामकिशन कोरकू सभी निवासी जाम्बू थाना धारणी जिला अमरावती को पृथक पृथक वारन्टीयो को गिरफ्तार किया गया।

 

इसी तरह गिरफ्तारी वारन्टी पवन पिता सुखलाल उड़के उम्र 26 साल जाति प्रधान को श्रीमान न्यायालय के प्र.क्र. 436/24 धारा 294,323,506 भादवि. में वारन्टी प्रवीण उर्फ भूरा पिता चैनसिंह बछानिया उम्र 26 साल जाति कोरकू को प्र.क्र. 287/24 धारा 294,323,324,506 भादवि. में गिरफ्तार किया गया जिन्हे संबंधित न्यायालयो मे पेश किया गया।

 

मुख्य भूमिकाः– उनि मनोज दुबे थाना प्रभारी रहटगांव, उपनिरी. संतोष बामने, सउनि माधव भाट थाना रहटगांव, सउनि श्रवण राजूपत रक्षित केन्द्र हरदा, प्रआर. 333 देवेन्द्र सुरमा, प्रआर 100 प्रदीप रघुवंशी, प्रआर 143 अजय तिवारी थाना रहटगांव, प्रआर- 116 तुषार धनगर, आर-262 शैलेन्द्र रक्षित केन्द्र, आर-292 विजय बकौरिया, आर-57 सोनू चौरे, सैनिक 47 मांगीलाल सोनी की रही।