jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन

बेंगलुरु। बेंगलुरु के लोगों को जल्द ही मेट्रो सुविधा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार, 3 अगस्त को दी।

- Install Android App -

सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 10 अगस्त को अत्यंत महत्वपूर्ण येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। बेंगलुरु के सभी लोगों की ओर से मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमेशा हमारे शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है।’ तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बेंगलुरु की लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से ही संभव है, और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि येलो लाइन का उद्घाटन 15 अगस्त की तय समय-सीमा से पहले किया जा रहा है, जो परियोजना के समय पर पूरा होने को दर्शाता है। सांसद सूर्या ने इस अवसर को बेंगलुरु दक्षिण के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि मेट्रो फेज-3 और येलो लाइन दोनों ही परियोजनाएं दक्षिण बेंगलुरु के लगभग 25 लाख नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं पर करीब 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तेजस्वी सूर्या के अनुसार, येलो लाइन मेट्रो रोजाना लगभग 8 लाख यात्रियों को सेवा देगी। यह लाइन सिल्क बोर्ड जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या को भी कम करने में मदद करेगी। इसमें कुल 16 स्टेशन होंगे और यह आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक फैली होगी।