jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम का कोहराम, उत्तराखंड में तबाही

हिमाचल प्रदेश। विगत दिनो से हो रही मुसलाधार बारिश ने राज्य के हालात बिगाड़ रखे है। राज्य में मूसलाधार बारिश, बादल फटना, बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में चारो ओर भारी तबाही मची हुई है। जानकारी के मुताबिक अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 178 से ज्यादा लोग घायल हैं और 34 लोग अभी भी लापता हैं।इधर शहरी ग्रामीण क्षेत्रो मे हालात बद से बदतर हो गई है।जानकारी के अनुसार 1500 से ज्यादा घर पूरी तरह जमींदोज हो गए है करीब 384 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, 188 दुकानें और 798 गौशालाएं भी तबाह हो गई है।

387 सड़कें पूरी तरह से ब्लॉक

जिनमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। अकेले मंडी और कुल्लू में 255 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।एनएच समेत राज्य की प्रमुख सड़कें,औद्योगिक क्षेत्र और कई गांव कट गए हैं। बिजली-पानी की सप्लाई भी बुरी तरह ठप हो गई है।लोगों के घरों में 10-10 फीट तक पानी भर गया; कई जगह लोग छतों पर शरण लिए रहे। इधर मंडी जिले में बादल फटने से 17 जगहों पर तबाही हुई है।

सैंकड़ों लोगो को किया रेस्क्यू
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला द्वारा राहत-बचाव हेतु NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें तैनात हैं। जिनके द्वारा लगातार बचाव कार्य किया जा रहा है अभी तक करीब 332 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो के स्कूलो का अवकाश घोषित किया गया।

- Install Android App -

उत्तराखंड का भी है हाल बेहाल
कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश, कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट। नैनीताल,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, सड़कें बाधित, यात्रा में दिक्कतें।देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी समेत कई जगह बाढ़ और भूस्खलन के कारण यातायात ठप, लोग घरों में ही रहें की सलाह। IMD ने सतर्कता के निर्देश जारी किए, जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह।

राहत कार्य व प्रशासन

हिमाचल-उत्तराखंड की सरकारें राहत व बचाव कार्य सक्रियता से चला रही हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है, राहत सामग्री वितरण और पुनर्वास अभियान जारी।नुकसान का आंकलन शुरू, सरकार ने मुआवजा देने का भरोसा दिलाया।

मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर अगले 2-3 दिन और सावधानी बरतना जरूरी है।