jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

राखी से 2 दिन पहले लाड़ली बहनों को मिलेगा शगुन : CM यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पहले सरकार की तरफ से शगुन देने जा रहे हैं। यह शगुन कार्यक्रम कर 7 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दो दिन पहले दिया जाएगा। इस शगुन के रूप में प्रदेश के सभी 1 करोड़ 28 लाख बहनों को 250-250 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशी लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी। इस तरह बहनों के खातों में 7 अगस्त को 1250 रुपए की राशि तो आएगी, साथ ही 250 रुपए की राशि अतिरिक्त मिलेगी। इस तरह बहनों के खातों में 1500 रुपए की राशि पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री बोले यह भाई की तरफ से उपहार
रक्षाबंधन पर शगुन की राशि दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “7 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। जो रक्षाबंधन पर भाई की तरफ से छोटा सा उपहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बेटियों को रोजगार के अवसर लगातार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

- Install Android App -

इसके लिए प्रदेश में शुरू हो रहे उद्योगों में बहनों और बेटियों को काम के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे हुनर को निखार सकें. साथ ही आजीविका का अच्छा साधन भी तैयार हो सके।”

काम के साथ सरकार दे रही पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनें कंपनियों में जाकर काम करती है, तो मध्य प्रदेश सरकार कंपनी में काम करने वाली बहनों को 5 हजार रुपए की राशि भी अपनी तरफ से दे रही है, ताकि बेटियां काम करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं और आने वाले समय में प्रदेश सरकार और बेहतर काम करने के लिए प्रयासरत है।