jhankar
ब्रेकिंग
नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

गावस्कर ने गिल को दिया उपहारों से भरा बैग

ओवल। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बैग भरकर उपहार दिये हैं। शुभमन ने इस दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 750 से ज्यादा रन बनाये हैं। वह हालांकि गावस्कर के एक सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा 774 रनों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये हैं।

- Install Android App -

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर गावस्कर ने शुभमन को चीजों से भरा एक खास बैग उपहार में दिया। गावस्कर ने उन्हें अपनी एक शर्ट दी जिसमें एसजी के अक्षर थे। इसके अलावा ऑटोग्राफ वाली एक कैप भी दी। गावस्कर और शुभमन दोनों के ही शुरुआती नाम के अक्षर एसजी होते हैं। शुभमन ने इस सीरीज में चार शतक के साथ ही 10 पारियों में 754 रन बनाए हैं। वह गावस्कर के रिकॉर्ड को केवल 20 रनों से नहीं तोड़ पाये। गौरतलब है कि गावसकर ने साल 1970-71 में वेस्टइंडीज दौरे पर 154.80 की औसत से 774 रन बनाए थे। गावस्कर ने शुभमन से कहा कि अब वह अगली सीरीज में मेरा रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य रखें।

गावस्कर ने कहा, “बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, मैंने आपके लिए एक उपहार ये सोचकर तैयार किया था कि आप मुझे पीछे छोड़ देंगे पर इस बार नहीं होने पर आपके पास अगली सीरीज में लक्ष्य है। यह एक छोटा सा उपहार आपके लिए हैं। यह ‘एसजी’ अक्षरों वाली शर्ट है जो किसी ने मेरे लिए बनायी थी जिसे अब मैं आपको दे रहा हूँ। इसके साथ ही मेरे ऑटोग्राफ वाली एक कैप भी है।”