jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

भुगतान नहीं होने से आपरेटर ने स्कूल बसें चलाना बंद की, 450 विद्यार्थी हुए बे-बस

खातेगांव। सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल खातेगांव में बसों का संचालन कर रहे आॅपरेटर ने भुगतान नहीं होने की स्थिति में बसों का संचालन बंद कर दिया है। ऐसे में बस के पहिये थमने से विद्यार्थियों व उनके पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांदीपनि स्कूल में क्षेत्र के सन्नोद बरबाई, किशनपुर, नेमावर, अजनास, तिवड़िया जैसे कई ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चे पढ़ने आते हैं। बसों का संचालन नहीं होने से कई विद्यार्थी स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। वहीं पालक अपने बच्चों को ट्रैक्टर बाइक और पैदल लेकर स्कूल पहुंच रहे है। उल्लेखनीय है कि खातेगांव के सांदीपनि स्कूल में 9 बसें गुलाना बस आॅपरेटर द्वारा विगत वर्ष से संचालित की जा रही है। इसमें से सात बसें ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लाती है, वहीं दो बसें शहरी क्षेत्र से बच्चों को स्कूल पहुंचाती है। इन बसों में तकरीबन 450 बच्चे प्रतिदिन स्कूल पहुंचते हैं। शुक्रवार से बस के पहिए थमने से विद्यार्थी और उनके पालक परेशान हो रहे हैं।

पता होता तो हम प्राइवेट स्कूल में ही पढ़ा लेते

हमने अपने बच्चों को सीएम राइज स्कूल में इसलिए भर्ती कराया था कि बस की सुविधा है। यदि हमें पहले मालूम होता की बसें बंद हो जाएगी तो हम प्राइवेट स्कूल में ही बच्चों को भर्ती करा देते।
-पालक अमृतलाल, बागवान सन्नौद

काम छोड़कर बच्चों को लेने आना पड़ता है

- Install Android App -

खेती किसानी का काम इन दिनों चल रहा है ऐसी स्थिति में खेती किसानी का काम छोड़कर बच्चों को लेने आना पड़ रहा है जिससे समय बर्बाद हो रहा है और पेट्रोल भी खर्च हो रहा है

-पालक, दीनदयाल यादव रिछी

पुरे जिले में बसों का संचालन बंद हुआ है

पूरे जिले में बसों का संचालन बंद हुआ है। आॅपरेटर ने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। हमें भी पत्र मिला, हम कुछ भी नहीं कर सकते और बता भी नहीं सकते कि बस का संचालन कब तक शुरू होगा।

-ज्योति बैंक, प्राचार्य सांदीपनि स्कूल