jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

हंडिया : श्रावण में पड़ रही क्वांर जैसी धूप से लोग बेहाल — मौसम ने तोड़ी उम्मीदें, श्रद्धालु भी परेशान ! 

हंडिया।श्रावण मास जहां एक ओर भक्ति,आस्था और वर्षा की फुहारों के लिए जाना जाता है,वहीं इस बार मौसम ने लोगों को चौंका दिया है।श्रावण के पावन महीने में सूर्यदेव भी तीखे तेवर दिखा रहे हैं।क्वांर जैसी तेज़ धूप, लू जैसे झोंके और उमस भरी गर्मी से आमजन खासे परेशान नजर आ रहे हैं।

हंडिया सहित पूरे अंचल में दिन के समय धूप इतनी तीव्र हो रही है कि श्रावण के शीतल भाव को मानो ग्रहण लग गया है।

सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है, खेतों में काम कर रहे किसान,मंदिरों में पूजा करने जा रहे श्रद्धालु, और दुकानदार तक इस असामान्य गर्मी से बेहाल हैं।

- Install Android App -

श्रावण में जहां सावन की झड़ी लगनी चाहिए थी, वहां इस बार बादल तो आते हैं लेकिन बरसते नहीं। किसान लगातार बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन ऊपर से पड़ रही धूप ने फसलों को भी मुरझा दिया है।लोगों को धूप और उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय बुजुर्ग प्रहलाद सिंह खत्री का कहना है कि “ऐसा सावन बहुत कम देखने को मिला है, जहां छतरी की जगह पंखा और एसी की जरूरत पड़ रही है।”लोगों को आशा थी कि सावन में हरियाली, ठंडी फुहारें और ठंडक का एहसास होगा, परंतु इस बार सावन, भादौं नहीं बल्कि क्वांर और वैशाख जैसा लग रहा है।

हालांकि मंदिरों में दर्शन और पूजा का क्रम जारी है, लेकिन गर्मी ने श्रावण की भक्ति भावना को भी प्रभावित किया है। नर्मदा स्नान, जलाभिषेक और उपाकर्म जैसे आयोजनों में भी अब छांव की व्यवस्थाओं पर ध्यान देना पड़ रहा है।