jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

संवेदनशील भूमिका में दिखाई देंगी नीरू बाजवा

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अभिनेता अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आईं पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री नीरू बाजवा अब एक गंभीर और संवेदनशील भूमिका में दिखाई देंगी। नीरू बाजवा की नई फिल्म ‘तेहरान’ 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है।

- Install Android App -

इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। नीरू बाजवा ने इस फिल्म को अपने करियर का खास अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि ‘तेहरान’ एक ऐसी कहानी है, जिसे दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। फिल्म में उनका किरदार एक मजबूत और सिद्धांतों पर अडिग महिला का है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करती। नीरू ने यह भी कहा कि यह फिल्म उनके लिए पेशेवर रूप से एक चुनौती थी, लेकिन इसे निभाना बेहद संतोषजनक रहा। फिल्म की कहानी साल 2012 में दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम विस्फोट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें जॉन अब्राहम एसीपी राजीव कुमार की भूमिका में हैं, जो एक खुफिया मिशन का हिस्सा हैं। यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति, नैतिक दुविधाओं और देशभक्ति जैसे गंभीर विषयों को भी गहराई से उजागर करती है।

नीरू ने अपने सह-कलाकार जॉन अब्राहम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जॉन बेहद पेशेवर और गहराई से किरदार में उतरने वाले कलाकार हैं। उनके साथ काम करना एक ड्रीम एक्सपीरियंस रहा, जिससे खुद नीरू को भी बेहतर अभिनय करने की प्रेरणा मिली। ‘तेहरान’ का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है और इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मधुरिमा तुली और मानुषी छिल्लर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।