jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

सुप्रीम कोर्ट अनुमति देगा तो मधुरी लौटेगी कोल्हापुर नंदिनी मठ

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नंदिनी मठ की हाथिनी ‘मधुरी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यदि सुप्रीम कोर्ट अनुमति देता है, तो हाथिनी मधुरी को वंतारा से वापस कोल्हापुर लाया जाएगा। उन्होंने इसे अच्छी खबर बताते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि मुंबई में वंतारा टीम से उनकी विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें वंतारा ने महाराष्ट्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में शामिल होकर हाथिनी मधुरी की सुरक्षित वापसी में सहयोग देने का भरोसा दिया है। फडणवीस ने एक्स पर लिखा, कि “यह अच्छी खबर है कि वंतारा ने भरोसा दिलाया है कि वे सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की याचिका में शामिल होकर हाथिनी ‘मधुरी’ को मठ में वापस लाने में सहयोग देंगे।”

वंतारा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने कभी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखा और सुप्रीम कोर्ट एवं बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए केवल हाथिनी की देखभाल, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास की जिम्मेदारी निभाई। वंतारा ने यह भी स्पष्ट किया कि “मधुरी को स्थानांतरित करने का निर्णय न्यायिक आदेशों के तहत लिया गया था। वंतारा ने कभी इस स्थानांतरण की सिफारिश नहीं की और न ही यह निर्णय हमारी पहल पर लिया गया।” उन्होंने आगे कहा कि वे जैन मठ के अनुयायियों, संतों और कोल्हापुर की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी भी धार्मिक परंपरा में हस्तक्षेप का कोई उद्देश्य नहीं था।