jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत

कटनी। ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपने घर की मवेशियो को चराने के लिए जंगल मे ले जाते है। इधर जंगल मे कुछ दिनो पूर्व बाघ की उपस्तिथि देखी गई थी। बाघ द्वारा मवेशियो के शिकार किए जाने की घटना पहले आ चुकी थी।जंगल मे मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने हमला किया जिससे युवक की मौत हो गई।

घटना विस्तार से

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिचपुरा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह दोपहर करीब 3 बजे के लगभग अपने मवेशियों को जंगल में चराने गए थे। इसी दौरान जब वह मवेशियों को चराते हुए जंगल में काफी आगे तक चला गया। इधर शिकार की घात लगाए झाडियो में बैठे ने धर्मेन्द्र पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से धर्मेन्द्र के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जब कुछ लोग उधर से निकले और उन्होने धर्मेन्द्र को खून से लथपथ हालत में कुछ दूर पर एक मवेशी को भी मृत देखा।आस पास के लोगो को सूचना दी।

वन विभाग का अमला पहुंचा मौके पर
खबर मिलते ही वन विभाग के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बरही अस्पताल भेज दिया है।