jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

दस भारतीय अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

बैंकॉक। सात महिलाएं समेत दस भारतीय मुक्केबाज शुक्रवार को यहां अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। महिला मुक्केबाजों में निशा (54 किग्रा), मुस्कान (57 किग्रा), विनी (60 किग्रा), निशा (65 किग्रा), आरती कुमारी (75 किग्रा), पारची टोकस (80+ किग्रा) के साथ-साथ पुरुषों की स्पर्धा में मौसम सुहाग (65 किग्रा), राहुल कुंडू (75 किग्रा) और हेमंत सांगवान (90 किग्रा) ने फाइनल का टिकट पक्का किया। कृतिका (80 किग्रा) को बिना किसी मुकाबले के फाइनल में जगह मिली है। भारत ने इस प्रतियोगिता में 40 मुक्केबाजों (प्रत्येक आयु वर्ग में 20) का एक मजबूत दल उतारा है। इसमें अनुभवी चैंपियनों और घरेलू सर्किट में प्रभावित करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। भारत ने अंडर-22 श्रेणी में भी 13 पदक पक्के कर लिए हैं, जिसमें पांच मुक्केबाज स्वर्ण के लिए चुनौती पेश करेंगे।