jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

तारा सिंह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन है : सनी देओल

मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर-2 के रिलीज को दो साल पूरे होने पर एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया। वीडियो में फिल्म के यादगार सीन, थिएटर के जोश से भरे पलों और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, “दो साल हो चुके हैं, लेकिन प्यार अभी भी कल की तरह लगता है। हर आंसू जो आपने बहाए, आपकी ओर से लगाए गए हर नारे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ मेरी आत्मा में बसते हैं। तारा सिंह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन है। ‘गदर 2’ को अपने दिल का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।” वीडियो में सिनेमाघरों में दर्शकों का उत्साह, उनकी तालियां, नाचते-गाते फैंस और फिल्म के प्रति उनका अटूट प्यार साफ झलकता है। सनी के इस पोस्ट को फैंस ने दिल और फायर इमोजी के साथ खूब सराहा। गदर-2 में एक दशक बाद तारा सिंह और सकीना की कहानी को आगे बढ़ाया गया था। इस बार दोनों का बेटा जीते, जो बड़ा हो चुका है, पाकिस्तान में फंस जाता है और तारा सिंह उसे वापस लाने के लिए सीमा पार करते हैं।

- Install Android App -

पहले भाग में जहां अमरीश पुरी ने विलेन का किरदार निभाया था, वहीं इस बार मनीष वाधवा ने मुख्य प्रतिपक्षी की भूमिका अदा की। जीते के अपोजिट सिमरन कौर नजर आईं, जो पाकिस्तान में उससे प्यार कर बैठती हैं। वर्कफ्रंट पर सनी देओल अब बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट बॉर्डर का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। उस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना सहित कई बड़े कलाकार थे।