jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

सोना-चांदी में तेजी, लेकिन रिकॉर्ड स्तर से अब भी नीचे

नई दिल्ली। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की गई। हालांकि, दोनों कीमती धातुएं अब भी अपने ‎रिकॉर्ड स्तर से नीचे बनी हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 99,992 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.23 फीसदी चढ़कर 1,14,207 प्रति किलोग्राम पर पहुंची। पिछले दिनों सोने और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुआ था। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था, वहीं चांदी ने 23 जुलाई को 1,15,850 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। हालांकि इसके बाद कीमतों में कुछ गिरावट भी देखी गई। उदाहरण के तौर पर 14 अगस्त को 24 कैरेट सोना 74 गिरकर 1,00,023 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसी दिन चांदी 342 की गिरावट के साथ 1,14,933 प्रति किलो रह गई थी। निवेशकों और ग्राहकों के लिए सलाह है कि सोने की खरीदारी करते समय केवल बीआइ्रएस हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, ऐसे में खरीदारी से पहले बाजार की स्थिति समझना जरूरी है।

इंदौर सर्राफा बाज़ार –
सोमवार को स्थानीय सराफा बाजार में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा। दोनों ही मूल्यवान धातुओं में बाजार सुस्ती के रहे।

- Install Android App -

भाव इस प्रकार रहे :-
चॉंदी 10 ग्राम 115200

सोना 10 ग्राम 100200