jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

अनिल अंबानी के घर और अन्य ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा

नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार सुबह 7 बजे से अंबानी के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 17,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन फ्रॉड मामले से जुड़ी हुई है।

मुंबई के कफ परेड स्थित सीविंड अपार्टमेंट में अनिल अंबानी के आवास पर सुबह-सुबह 7 से 8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन करने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई यस बैंक और अंबानी की कंपनियों के बीच हुए पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

खंगाले जा रहे दस्तावेज

- Install Android App -

सीबीआई ने इससे पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रमोटर्स के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं। इसके बाद शनिवार को रिलायंस ग्रुप के दफ्तरों और अंबानी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच एसबीआई को हुए 2000 करोड़ रुपये के नुकसान से भी जुड़ी हुई है।

ईडी की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

इससे पहले ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 संस्थाओं और 25 व्यक्तियों पर छापेमारी की थी। जांच में सामने आया कि बिना वेरिफाइड सोर्स वाली कंपनियों को लोन जारी किए गए, एक ही डायरेक्टर और पते पर कई कंपनियां रजिस्टर्ड थीं, लोन फाइलों में जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं थे और शेल कंपनियों के नाम पर नए लोन मंजूर किए गए। ईडी सूत्रों का कहना है कि 2017-2019 के बीच यस बैंक ने अंबानी की कंपनियों को लोन जारी किए थे, और इसके बदले बैंक प्रमोटर्स को मोटा पैसा मिला था। इसी कड़ी को लेकर रिश्वत और कनेक्शन की जांच जारी है।