jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

पीएम फसल बीमा योजना: क्या आपके खाते में भी कम आया मुआवजे का पैसा

खंडवा।  क्या आपकी भी फसल बर्बाद हुई है और आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उचित मुआवजा नहीं मिला है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल को हुए नुकसान के क्लेम का पैसा किसानों के खाते में डाल दिया गया है। हालांकि बहुत से किसानों की शिकायत है कि उनका नुकसान जितना ज्यादा हुआ है, उसकी तुलना में पैसा नहीं दिया गया है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के खंडवा के एक किसान की शिकायत है कि खरीफ सीजन 2024 के लिए बीमा कंपनी की ओर से महज 1274 रुपये ही क्लेम मिला है। जबकि करीब 30000 रुपये तो प्रीमियम के रूप में भरे गए थे। किसान का कहना है कि 21 एकड़ में सोयाबीन की फसल बोई गई थी। बारिश अच्छी नहीं हुई तो फसल खराब हो गई। फसल बीमा के हिसाब से इसकी कीमत 7 लाख रुपये होने चाहिए। लेकिन बीमा कंपनी की ओर से महज 1274 रुपये ही मिले। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशान न हों।

क्या है बीमा योजना का गणित
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसल के लिए किसान को 2%, रबी की फसल के लिए 1.5% और वाणिज्यिक फसल के लिए 4% प्रीमियम देना होता है। बाकी के प्रीमियम का पैसा सरकार की ओर से दिया जाता है। आप फसल बीमा योजना कैलकुलेटर से पता कर सकते हैं कि आपको कितना प्रीमियम देना होगा। सीजन, साल, योजना, राज्य, जिला और फसल चुनने के बाद कितनी एकड़ फसल के लिए बीमा चुनना है, उसे चुनें। पूरा चार्ट खुलकर सामने आ जाएगा।