jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

क्रूज कंट्रोल तकनीक वाली हीरो की एक्सट्रीम 125आर पहली बाइक

नई दिल्ली। हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने ग्लैमर एक्स लॉन्च कर भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में हलचल मचा दी थी। एक्सट्रीम 125 देश की पहली 125सीसी बाइक है जिसमें क्रूज कंट्रोल जैसी प्रीमियम तकनीक दी गई। अब कंपनी अपने एक और लोकप्रिय मॉडल एक्सट्रीम 125आर को भी इसी फीचर के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नई एक्सट्रीम 125आर में न सिर्फ क्रूज कंट्रोल मिलेगा बल्कि इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड्स ईको, रोड और पावर भी शामिल होंगे। इसके अलावा बाइक में एक नया कलर एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा जो राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा। क्रूज कंट्रोल के लिए बाइक में एक डेडिकेटेड स्विच होगा, जिसे दबाते ही तय स्पीड पर बाइक बिना एक्सिलरेटर दबाए चलती रहेगी। इसके साथ ही राइड मोड स्विच और आसान मेन्यू बटन भी मिलेंगे, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक बना देंगे। माना जा रहा है कि ये सभी फीचर्स एक्सट्रीम 125R के नए वैरिएंट का हिस्सा होंगे। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

- Install Android App -

इसमें वही 124.7सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8,250 आरपीएम पर 11.4 बीएचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.5 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने हाल ही में एक्सट्रीम 125आर का नया सिंगल-सीट वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल स्प्लिट-सीट आईबीएस वैरिएंट (98,425 रुपये) और टॉप-स्पेक एबीएस वैरिएंट (1.02 लाख रुपये) के बीच आता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले ‘एक्स फैक्टर’ वैरिएंट की कीमत इससे थोड़ी अधिक होगी।