jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में ये तेजी दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही आईटी सहित दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हावी रहने से आई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से भी बाजार में उत्साह का माहौल है। आज दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 329.06 अंक बढ़कर 81,635.91 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 97.65 अंक की तेजी के साथ ही 24,967.75 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों के अनुसार सितंबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती और उसके बाद यूएस 10-ईयर यील्ड में गिरावट की उम्मीदों से भी घरेलू बाजार में सकारात्मक धारणा बनी है। सेंसेक्स में इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर सबसे अधिक उछले। वहीं बीईएल, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर गिरे।

- Install Android App -

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि निफ्टी ऑटो में 93.95 अंक या 0.37 फीसदी की बढ़त रही। इस बीच, भारी खरीदारी के बीच निफ्टी आईटी 839.20 अंक तकरीबन 2.37 फीसदी ऊपर आया। वहीं निफ्टी नेक्स्ट 50 में 171.25 अंक या 0.25 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी 100 में 94.10 अंक तकरीबन 0.37 फीसदी की बढ़त रही हुई, और निफ्टी मिडकैप 100 में 71 अंक या 0.12 फीसदी की तेजी रही। भारतीय बाजार में शुद्ध बिकवाली बने रहने के साथ लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से बाजार की धारणा पर प्रभाव डाला।इससे पहले आज सुबह बाजार की तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 200 अंकों की छलांग लगाकर 81,501 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 64 अंक की तेजी के साथ 24,949 का स्तर छू लिया। वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखी गई, जहां एसएंडपी 500 में 1.52 फीसदी और नेस्डेक में 1.88 फीसदी की बढ़त हुई।