jhankar
ब्रेकिंग
शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हम... डबरा में फर्जी डॉक्टर बना सरकारी शिक्षक: महिला को गलत इंजेक्शन से पैर में गंभीर संक्रमण भोपाल: केमिकल रिपनर से पकाए जा रहे थे आम-तरबूज खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कई दुकानों पर कार्रवाई बिग न्यूज हरदा : मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पलटा ,कई मजदूर घायल, जिला अस्पताल भिजवाया ! हरदा: भाजपा का वैचारिक महाअभियान कल से प्रारंभ: जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष... खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे सांड की रस्सी से गला दबाकर हत्या,सरफिरे युवक पर हत्या की आशंका, एक ही गांव में दूसरी बार हुई घटना, क... PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ...

बारिश का बरसा कहर: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 31 की मौत, 23 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। यहां कटरा में स्थिति काफी गंभीर है। माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से अब तक 31 की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सेना और अर्धसैनिक बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर मौजूद हैं। सेना और एनडीआरएफ की यूनिट्स को भी राहत और बचाव के लिए तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए और अधिक बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

- Install Android App -

एसएसपी रियासी, परमवीर सिंह के मुताबिक, बचाव दल मौके पर तैनात हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। हालांकि खराब मौसम और लगातार गिरते मलबे की वजह से ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 31 लोगों की जान चली गई है और 23 लोग घायल हुए हैं। यह मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य रास्ता है, लेकिन अब मलबे से पूरी तरह ढक चुका है। 26 अगस्त की देर रात जम्मू के कई इलाकों में बादल फटने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय नदियां और नाले उफान पर आ गए। तेज बहाव के साथ चट्टानें, पेड़ और मिट्टी बहकर नीचे आ गई, जिससे कई मकान जमींदोज हो गए। कई गांवों में संपर्क पूरी तरह टूट गया है और बिजली-पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था।