jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती हेतु 28 को टिमरनी में लगेगा शिविर

हरदा / एसएससी लिमिटेड नीमच द्वारा जिले में पात्र बेरोजगार युवक युवतियों के लिये सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर प्रातः 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि 28 अगस्त को जनपद पंचायत टिमरनी में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 29 अगस्त को जनपद पंचायत खिरकिया में तथा 30 अगस्त को जनपद पंचायत हरदा में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किये जायेंगे। श्री कालेश्वर ने बताया कि भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 38 वर्ष के मध्य, ऊँचाई 163 से.मी. से अधिक तथा वजन 48 किलो से अधिक होना आवश्यक है।