बाग। बाग में आबकारी कर्मचारियों द्वारा अवैध शराब की 14 पेटियां पकड़ी परन्तु शराब जब्ती का ना कोई मोका पंचनामा बनाकर कार्यवाही की ना ही कोई गिरफ्तारी कि गई। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में शराब की अवैध बिक्री सख्ती से रोक लगाने और साथ ही अवैध शराब अपराध पर कड़ी कारवाई की जानी का प्रावधान जरूर कर रखा है मगर ठीक विपरीत आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने गंधवानी व्रत के बाग क्षेत्र में अपने नियम खुद निर्मित कर रखे हैं।
सूत्रों के अनुसार बाग क्षेत्र में 26 अगस्त 25 मंगलवार को आबकारी विभाग के दो कर्मचारी आरक्षक जोत सिंह मावी और 1 अन्य कर्मचारियों ने बाग क्षेत्र से 14 पेटी अवैध माऊट बीयर के डब्बे और देशी प्लेन की पेटीयां एक अवैध शराब व्यापारी(ब्लैकर)के यहां से दबीश डालकर पकड़ी थी। परन्तु ना केस बनाया ना कोई कार्यवाही का प्रकरण बनाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। जब की अंदर खाने से अपने सूत्रों से जानकारी जुटाई तो बात कुछ और निकलकर सामने आई कि इन दोनो कर्मचारियों ने वह पकड़ी गई अवैध शराब की पेटीया ग्राम आगर के किसी एजेंट को बेचने की जानकारी लगी है। इस बात कि पुष्टि अब तो उच्च स्तरीय निरपक्ष जांच में खुलासा होगा कि जप्त अवैध शराब कहा गई? आबकारी विभाग ने क्यों तीन दिनो तक भी प्रकरण नहीं बनाया गया? कहीं पैसो का लेन-देन तो नहीं किया प्रकरण से बचाने के इन दोनों कर्मचारियों ने?
मुख्यालय पर नहीं रहती महिला अधिकारी
इस बात कि खबर मीडिया को लगी तो सर्किल सबइंस्पेक्टर प्रीति नरगावे के मोबाइल नं. 9131597329 पर फोन कर जानकारी चाहीं गई परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाकर अपने कार्यक्षेत्र में गैरजुमेदार आबकारी सर्किल सबइंस्पेक्टर होना अपनी कार्यशैली से सिद्ध कर दिया। यही नहीं शासन द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि उनका कर्तव्य है कि अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर कार्यों के प्रति सजग रहें। परंतु आबकारी विभाग के अधिकारी तो ठीक कर्मचारी भी इस नियम का पालन करते अभी तक नजर नहीं आये।शासन की मंशानुरूप किसी भी परिस्थिति में मदिरा का अवैध परिवहन ना हो तथा संगठित अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कियावन कर के क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रखी जाये और जहां भी अवैध कारोबार या कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाए यह सब नियम, कानून बाग क्षेत्र के लिए फाइलों में ही बंद दिखाई दे रहे हैं।आजतक तो आबकारी विभाग द्वारा कच्ची शराब बना कर बैचेन वाले ग्रामीणों पर अपनी कार्यवाही का प्रेस नोट के जारी अपने कर्मशील होने का बखान करने वाले पिछले दिनों में गंधवानी व्रत के प्रभारी ऐडीईयो मालवीय मेडम द्वारा कोई प्रकरण की प्रेस विज्ञप्ति जारी नही की गई है, ना ही धार जिला आबकारी कार्यालय से किसी अधिकारी ने मिडीया को बाग क्षेत्र में अवैध शराब कार्यवाही के बारे में खबर लिखे जाने तक अवगत करवाया हो?

