jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

हंडिया: गांजा की तस्करी करते खंडवा निवासी एक व्यक्ति गिरफ्तार -2.100 किलो ग्राम मादक पदार्थ जप्त 

हंडिया: पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हँड़िया व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में थाना प्रभारी हंडिया ने बताया कि

- Install Android App -

दिनांक 01/09/2025 को थाना हँड़िया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत फोरलेन बायपास ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

 

इसी दौरान एक व्यक्ति ग्राम बागरूल की ओर से पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामदीन पिता कानसिंह राठौर (बंजारा), उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरुड, थाना हरसूद, जिला खंडवा बताया। उसके पास रखे लाल-सफेद रंग के झोले की तलाशी लेने पर पारदर्शी पन्नी में रखा हल्के भूरे रंग का पदार्थ मिला, जो प्रथम दृष्टया गांजा प्रतीत हुआ। साक्षियों की उपस्थिति में मादक पदार्थ की पहचान सुंघकर, जलाकर एवं पूर्व अनुभव के आधार पर की गई। तत्काल विवेचना किट एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगवाकर झोले सहित गांजे का वजन किया गया, जो कुल 2 किलो 100 ग्राम पाया गया। अनुमानित बाजार मूल्य ₹22,000/- आँका गया। आरोपी रामदीन को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।