jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

भरत तख्तानी की नई तस्वीरों ने छेड़ दी रोमांस की नई चर्चा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी के तलाक के बाद हाल ही में उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनी थीं, जब दोनों को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर अब भरत की नई तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। भरत की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर रोमांस की नई चर्चा छेड़ दी है। भरत इन दिनों यूरोप ट्रिप पर हैं, वो मिस्ट्री गर्ल के साथ लवी-डवी पोज में नजर आए। सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। भरत तख्तानी यूरोप ट्रिप पर इंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ कोजी दिखे।

- Install Android App -

दरअसल, उन्होंने मेघना के साथ यूरोप की ट्रिप की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों मैड्रिड, स्पेन में एक साथ नजर आए। भरत ने एक पोस्ट में लिखा, ‘वेलकम टू माय फैमिली’ के साथ एक लाल दिल का इमोजी, जबकि मेघना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘द जर्नी स्टार्ट्स हियर’ के साथ इनफिनिटी (अनंत) और दिल का इमोजी। तस्वीरों में दोनों कैजुअल कपड़ों में रात के समय शहर में मस्ती करते दिख रहे है। इस अपडेट ने कई लोगों को चौंकाया है, क्योंकि हाल ही में ईशा और भरत को परमार्थ निकेतन में एक साथ गंगा आरती करते देखा गया था। स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में दोनों ने एकसाथ धार्मिक रीति-रिवाज निभाए थे। इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते में सुलह की संभावना को जन्म दिया था। यह तलाक के बाद दोनों का एक साथ पहला सार्वजनिक अवसर था।