jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव...

‘परम सुंदरी’ के लिए सिद्धार्थ ने वसूली 10 से 12 करोड़ फीस

मुंबई। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का खाता भी सिंगल डिजिट से खुला है। लेकिन इस बीच फिल्म के हीरो और हीरोइन की सैलरी चर्चा में आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परम सुंदरी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस वसूली है। उन्होंने 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस ली है। दूसरी तरफ, जाह्नवी कपूर की फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा से करीब आधी । उन्होंने परम सुंदरी में सुंदरी में का किरदार निभाने के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सपोर्टिंग कास्ट में संजय कपूर भी शामिल हैं, जिन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का रोल निभाया है। उन्हें इसके लिए 50 लाख रुपये का मेहनताना मिला है। वहीं, मंजोत सिंह को लगभग 25 लाख रुपये की फीस मिली है।

- Install Android App -

यह फिल्म अन्य बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की तुलना में किफायती बजट में बनाई गई थी, लेकिन मैडॉक फिल्म्स ने यह सुनिश्चित किया कि लीड स्टार्स को मोटी फीस दी जाए। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस सिंगल डिजिट की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ भारत में पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। ‘परम सुंदरी’ की कहानी परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और सुंदरी (जाह्नवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। परम दिल्ली का रहने वाला लड़का है, जबकि सुंदरी केरल की है। फिल्म के गाने ‘परदेसिया’ को काफी पसंद किया जा रहा है।