jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हंडिया : जामा मस्जिद से निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, पूरे नगर में हुआ भ्रमण – प्रशासन रहा चौक-चौबंद

हंडिया।नगर में आज पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद-मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह जामा मस्जिद में विशेष नमाज़ और दुआ के बाद यहाँ से भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर की मुख्य गलियों और मार्गों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करता हुआ पुनः जामा मस्जिद पर पहुँचा।इस दौरान हाथों में हरे झंडे लिए बच्चे,युवा और बुजुर्ग पूरे जोश और इबादत के रंग में नजर आए।

- Install Android App -

नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया।पैग़ंबर साहब के जीवन चरित्र पर रोशनी डाली गई।

इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।पुलिस बल लगातार जुलूस के साथ चलता रहा और ट्रैफिक व्यवस्था भी नियंत्रित रखी गई,ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि ईद-मिलादुन्नबी का संदेश है – शांति, भाईचारा, इंसाफ़ और मोहब्बत।