jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

टीवी और फिल्म अभिनेत्री को वेश्यावृत्ति गिरोह के चलाने के आरोप में गिरफ्तार

ठाणे जिले में पुलिस ने अभिनेत्री अनुष्का मोहन दास को वेश्यावृत्ति गिरोह संचालन और अन्य महिलाओं को इस अवैध धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महाराष्ट्र। प्रदेश के ठाणे जिले में पुलिस ने 41 वर्षीय एक अभिनेत्री को वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने और अभिनय में दिलचस्पी रखने वाली महिलाओं को इस अवैध धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

क्या है पूरा मामला

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार कार्यवाही की गई। अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जिन्होंने आरोपी अनुष्का मोनी मोहन दास से संपर्क किया।इसके बाद उसने कथित तौर पर इन ग्राहकों को बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर काशीमीरा स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया।

- Install Android App -

 दो महिलाओं को बचाया

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया, टीम ने परिसरों पर छापा मारा और आरोपियों को नकली ग्राहक बनाकर भेजे गए लोगों से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। हमने टीवी धारावाहिकों और बांग्ला सिनेमा में सक्रिय दो महिलाओं को भी बचाया।’

 

आगे कार्यवाही की जा रही है

उन्होंने बताया कि दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी से संबंधित) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाई गई महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया है। एसीपी बल्लाल ने कहा, ‘‘इस अपराध की तह तक जाने के लिए मामले की जांच की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं।’’