jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

महाकाल मंदिर में टूटा रिकॉर्ड, 39 दिनों में मिला 30 करोड़ का दान

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर में मिले दान ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंदिर में पिछले 39 दिनों में 30 करोड़ रुपये का दान मिला है। हिंदू कैलेंडर के सावन और भादो महीने में 1.25 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों की संख्या और दान दोनों ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। हर दिन दान का आंकड़ा भी 75 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है।

हर दिन 3.20 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
सावन और भादो के महीने के 39 दिनों में हर दिन औसतन 3.20 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस तरह 1.25 करोड़ भक्तों ने बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेका। वहीं साल 2023 में 99 लाख और 2024 में 90 लाख भक्त उज्जैन पहुंचे थे।

- Install Android App -

दान ने बनाया बनाया रिकॉर्ड
सावन और भादो के महीने में साल 2023 में 20.16 करोड़ रुपये यानी हर दिन 51 लाख रुपये, साल 2024 में 23.16 करोड़ रुपये यानी हर दिन 59 लाख रुपये का दान मिला। साल 2025 में ये दान बढ़कर 29.61 करोड़ रुपये हो गया। प्रतिदिन दान 75 लाख रुपये मिला। 2023 से अब तक 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

महाकालेश्वर मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शीघ्र दर्शन से 10.79 करोड़, प्रसाद बिक्री (लड्डू प्रसाद) से 10.13 करोड़, दान पेटियों से 5.23 करोड़ रुपये, अन्य स्त्रोतों से 3.26 करोड़ की आय हुई।