jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

बच्ची को पहले किया अगवा, फिर की दुष्कर्म की कोशिश

इंदौर: आर्थिक राजधानी में मासूमों से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम ही नही ले रही हैं, शुक्रवार को एमआईजी थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने 11 साल की बच्ची का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद वह दो किमी दूर सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने कॉलोनी, पार्क, खंडहरों में छानबीन लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चला। लेकिन रात करीब 8.30 बजे एक ऑटो चालक बच्ची को कॉलोनी में छोड़ गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, और पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को एमआर-9 से लेकर आया है। एक व्यक्ति ने ऑटो में बैठाकर कहा कि बच्ची को कॉलोनी में छोड़ देना। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

- Install Android App -

टीआई के मुताबिक घटना जगजीवनराम नगर की है। जहां निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले एक दंपती की बेटी का शाम करीब 5.30 अपहरण हो गया। परिजन ने बताया कि दंपती के चार बच्चे हैं। पत्नी घर से बाहर गई थी। तभी एक व्यक्ति घर आया, और उसने छोटी बेटी से कहा कि मुझे तुम्हारी मां ने भेजा है। बड़ी बेटी ने उसे मना भी किया, लेकिन वह दबाव बनाकर छोटी बेटी को साथ ले गया। इसके कुछ देर बाद ही बच्ची के अपहरण की बात कॉलोनी में फैल गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई और खोजबीन शुरू की।

पुलिस ने बच्ची के बयान ले लिए हैं। बच्ची पुलिस को मालवीय नगर की तरफ लेकर गई, यहां छानबीन की गई। बच्ची ने कहा कि अंकल करीब दो किमी पैदल लेकर गए थे। उन्होंने गंदी हरकत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं। जिससे इस बात का भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना में चौकीदार दंपती का परिचित शामिल है।