jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

प्रथम नियुक्ति तारीख से वरिष्ठता बहाली एवं पुरानी पेंशन के लिए किया सामूहिक उपवास

 धार। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के आह्वान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक धार कलेक्टर कार्यालय टीन सेट परिसर में सामूहिक उपवास रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल किशोर जाट ने की। इस अवसर पर जाट ने कहा कि मध्य प्रदेश में अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति 1998, से 2013 के बीच हुई थी, उनकी नियुक्तियां आईएफएमएस पोर्टल पर 1 जुलाई 2018 दर्ज कर दी गई है। इसीलिए सभी अध्यापक संवर्ग के शिक्षक साथियों की नियुक्तियां जो सेवा पुस्तिका में दर्ज, प्रथम नियुक्तियां आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज की जाए।

- Install Android App -

इसके साथ ही सभी विभागों के कर्मचारीयों प्रथम नियुक्ति दिनांक से अवकाश नगदी कारण ग्रेच्युटी आदि का लाभ, मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को अधिकतम 6 माह के अंदर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, शिक्षकों के लिए संसाधनों के अभाव में लागू की जा रही “ई” अटेंडेंस व्यवस्था को अति शीघ्र बंद कराया जावे, संपूर्ण भारत में एनपीएस और यूपीएस, जैसी अहितकारी पेंशन योजनाओं को बंद कर पुन: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग शामिल की गई। शाम को 5 बजे, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस अवसर पर शैलेश मालवीय, रीता गोयल, शिरीन कुरैशी, नयन मोहरे, कपिल सोनी, योगेंद्र कुमार पांडे, अर्चना दुबे, कल्पना त्रिवेदी, अनोखीलाल गिरवाल, ओमप्रकाश राठौर श्यामलाल जायसवाल, योगेश राठौर, जिला सचिव दिनेश मुवेल जिला संगठन मंत्री मुकेश भारती संजय राठौर, तहसील अध्यक्ष लक्ष्मी नारायणपारगी, संयोजक दौलतसिंह धारविया, कैलाश निनामा आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मेंद्रसिंह मंडलोई ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया। एवं आभार संगठन मंत्री मुकेश भारती के द्वारा किया गया।