jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

खातेगांव की बागदी नदी में डूबे युवक का शव 14 घंटे बाद मिला

खातेगांव। खातेगांव क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार शाम डूबे युवक का शव 14 घंटे बाद रविवार सुबह 9 बजे 15 फीट की गहराई से बरामद किया गया।

- Install Android App -

मृतक का नाम रानीबाग निवासी कैलाश उइके (32) है। खातेगांव के रानीबाग से दो समितियां विसर्जन के लिए निकली थीं। एक समिति नर्मदा नदी घाट राजौर गई। दूसरी समिति ने देर होने के कारण बागदी नदी में विसर्जन का निर्णय लिया। शाम 7 बजे विसर्जन के दौरान कैलाश पिता गब्जी उइके अपने साथियों के साथ नदी में उतरे। तेज बहाव में वह गहराई में चले गए। साथियों ने बचाने की कोशिश की। किसी को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह बच नहीं पाए।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रात भर रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया। एसडीएम प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार अवधेश यादव और टीआई विक्रांत झांझोट मौके पर मौजूद रहे। अंधेरे और मटमैले पानी के कारण रात में तलाश संभव नहीं हो सकी। रविवार सुबह 6:30 बजे से एसडीआरएफ और नेमावर के गोताखोरों ने फिर से खोजबीन शुरू की। ढाई घंटे बाद घटनास्थल से 20 फीट दूर शव मिला। गोताखोरों के अनुसार, नदी की गहराई कही ज्यादा तो कही कम होने के कारण शव की खोजबीन में काफी परेशानी आई शव जहां मिला, वहां पानी 15 फीट से ज्यादा गहरा था। कैलाश छह भाइयों में से एक था और राजमिस्त्री का काम करते था। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। शव को खातेगांव के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर खातेगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। इस घटना से पूरे रानीबाग और आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया है।