के के यदुवंशी सिवनी मालवा: देर रात एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नाहरकोला कला निवासी छात्र अंकित लोवंशी जो बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा है और साथ ही मेडिकल स्टोर में कार्यरत है। अपनी मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। रात्रि करीब 9:35 बजे जब वह कैलाश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुका,तभी एक को लड़का अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और छात्र का रास्ता रोककर बोला कि गढ्ढा कालोनी वाले झगड़े में तू भी था और इसी पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर छात्र पर हमला कर दिया। पीड़ित छात्र अंकित ने बताया कि आरोपीयों ने पहले उसे हाथ और पीठ पर मारा, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसके साथ आये अन्य आरोपियों ने हाथों में पहने कड़े और लात-घूसों से मारपीट की।
इस दौरान छात्र का मोबाइल और मोटर साइकिल की चाबी भी आरोपियों ने छीन ली गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में छात्र के मित्र, भाई और पिता मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला धारा 296,115 (2),126(2),3(5) बी एन एस में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बमुश्किल पुलिस ने दर्ज किया मामला_____ पुलिस अपने ढर्रे पर अड़ी रही। पुलिस घटना के बाद एफ आई आर दर्ज करने को तैयार नही हो रही थी। तब अंकित के साथी और परिजन थाने के गेट पर एफ आई आर दर्ज करने के लिए धरने पर बैठ गये। तब जाकर देर रात काफी दबाब के बाद पुलिस ने इस गंभीर मामले की एफ आई आर दर्ज की। पुलिस का यह रवेया सभी के समझ से परे है। मारपीट जैसे मामलो में भी रिपोर्ट दर्ज नही करना पीड़ितों को न्याय दिलाने से जहा वँचित कर रहा है। वही असामाजिक तत्वों और अपराधियों के होंसले बुलंद कर रहा है।

