jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

हंगामा के बाद ग्वालियर की सड़कें बनीं प्राथमिकता, पेच रिपेयरिंग और निगरानी तेज

ग्वालियर। ग्वालियर की सड़कों से लेकर जलजमाव को लेकर भोपाल तक बदहाली की रिपोर्ट पहुंचने के बाद अब सड़कों की पेच रिपेयरिंग का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। शनिवार को कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की ओर से मॉनीटरिंग शुरू की गई और अधिकारियेां को जिम्मे बांट दिए गए। ग्वालियर की बदहाली को लेकर हाल में ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री ने सीएम के सामने स्थिति रखी थी और कहा था कि ग्वालियर में हालात ठीक नहीं है। इसके बाद भी मैदानी स्तर पर काम नहीं दिख रहा था लेकिन शनिवार से सरकारी अमला सक्रिय होकर काम करने लगा।

- Install Android App -

निगम आयुक्त ने अब प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी
वहीं कलेक्टर और निगम आयुक्त ने अब प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि नईदुनिया ने शनिवार के अंक में यह प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री द्वारा ग्वालियर की बदहाली भोपाल तक पहुंचाने के बाद हलचल मच गई। इसके बाद भी ग्वालियर शहर में सुधार कार्य नहीं दिख रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद शनिवार से नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियाें सबसे पहले सड़कों के गड्ढों को दुरूस्त करने का काम शुरू किया है। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।

कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें
नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा सड़क बनाने के लिए डामर के सभी हॉट प्लांट प्रारंभ कर दिए गए हैं तथा शहर की सभी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर निगम, पीडब्लूडी एवं स्मार्ट सिटी सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा सड़कों की मरम्मत के लिए किया जा रहे कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट दें।