jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

एमपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर, 8 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। रविवार को 20 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। इनमें सीहोर, रायसेन, विदिशा, धार, दमोह, कटनी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और बालाघाट जिले शामिल हैं। सबसे ज्यादा बारिश बालाघाट जिले के बैहर में 80 मिमी दर्ज की गई।

- Install Android App -

8 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के लिए IMD ने चेतावनी जारी की है। बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 30 से ज्यादा से जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अगले तीन दिन यानी 15, 16 और 17 सितंबर को अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल राज्य में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। तेलंगाना में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर देखने को मिलेगा। प्रदेश में रविवार को सबसे कम तापमान नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वहीं अधिकतम तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो और ग्वालियर में 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।