jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया

नई दिल्‍ली। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें पिछले कई दिनों से 67 डॉलर के आसपास बनी हुई हैं। इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी प्रभाव पड़ा है तेल कंपनियों की ओर से सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट रही। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 35 पैसे कम हुई हैं, बिहार में भी इसकी कीमतों में कमी आई है हालांकि तेल कंपनियों ने चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

- Install Android App -

तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल की कीमतें 35 पैसे कम हुई हैं और ये 94.77 रुपये लीटर जबकि डीजल 40 पैसे नीचे आकर 89 रुपये लीटर पहुंच गया है। लखनऊ में भी पेट्रोल 11 पैसे गिरावट के साथ 94.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 13 पैसे गिरकर 87.68 रुपये लीटर बिक रहा है। दूसरी ओर बिहार में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 51 पैसे बढ़त के साथ 106.11 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 49 पैसे बढ़कर 92.32 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें मामूली रूप से बढ़ गई हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 67.07 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।