jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

रुपया बढ़त के साथ बंद

मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ ही 88.15 पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ ही 88.30 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पूंजी निकासी, आयातकों की डॉलर मांग और डॉलर की वैश्विक मजबूती प्रमुख कारण हैं। डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी बढ़कर 97.62 पर पहुंच गया है, जिससे अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत हुआ है। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच चल रहे शुल्क विवादों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए रुपये पर दबाव बने रहने की संभावना है, जिससे निकट भविष्य में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की ज़रूरत पड़ सकती है।भारतीय इक्विटी बाजारों की आज मिली-जुली शुरुआत हुई थी, लेकिन अंतिम कारोबारी घंटों में बिकवाली रही। इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति घोषणा को लेकर भी निवेशकों ने सावधानी बरती।