jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच ही बाजार नीचे आया। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंक टूटकर 81,785.74 और 50 शेयरों वाला एनएसइ निफ्टी 44.80 अंक नीचे आकर 25,069.20 पर बंद हुआ। वहीं लार्जकैप की जगह पर मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 258.90 अंक बढ़कर 58,486.10 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 137.10 अंक ऊपर आकर 18,127 पर बंद हुआ।

- Install Android App -

वहीं सेक्टोरल आधार पर देखें तो पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा शेयर लाभ के साथ ही ऊपर आये जबकि ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, कंजप्शन और सर्विसेज के शेयर गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक टॉप के शेयर लाभ में रहे जबकि एमएंडएम, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाइटन, सन फार्मा, टीसीएस, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में नुकसान हुआ। भारतीय इक्विटी बाजारों की आज मिली-जुली शुरुआत हुई थी, लेकिन अंतिम कारोबारी घंटों में बिकवाली रही। इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति घोषणा को लेकर भी निवेशकों ने सावधानी बरती।

बाजार की आज सुबह सपाट शुरुआत हुई। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। सेंसेक्स 20 अंक की हल्की बढ़त के साथ ही 81,925.51 अंक पर खुला। वहीं कुछ ही देर में इसमें गिरावट आने लगी। सुबह सेंसेक्स 39.76 अंक टूटकर 81,864.94 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी प्रकार निफ्टी भी बढ़कर खुला पर कुछ देर बाद ही नीचे आने लगा। कुछ समय बाद ही ये 25,092 पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती और इस महीने वस्तु एवं सेवा कर में बदलाव के बाद भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ने भारतीय शेयरों में बिकवाली जारी रखी है।