jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

पन्ना में महिला मजदूर की चमकी किस्मत, एक हफ्ते में मिले 8 हीरे

सिंगरौली। एमपी का वो जिला, जो कभी काले पानी की सजा के लिए जाना जाता था। अब सोने की धरती बनने जा रहा है। यहां के चितरंगी इलाके में अडानी ग्रुप की गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सोना निकालने का ठेका मिला है। कंपनी यहां 23 हेक्टेयर जमीन से 18 हजार 356 टन सोना निकालेगी। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने इसकी पुष्टि की है। सिंगरौली, जो पहले कोयला और बिजली के लिए जाना जाता था, अब सोने के उत्पादन के लिए भी पहचाना जाएगा।

- Install Android App -

चितरंगी इलाके में मिला गोल्ड ब्लॉक
सिंगरौली जिले में अब कोयले के साथ सोना भी निकलेगा। चितरंगी इलाके में एक गोल्ड ब्लॉक मिला है। यह ब्लॉक 23 हेक्टेयर में फैला है। यहां से 18 हजार 356 टन सोना निकलने का अनुमान है। यह काम अडानी ग्रुप की कंपनी गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड करेगी। कंपनी को 5 साल के लिए यह ठेका मिला है।

पिछले एक साल से हो रही ड्रिलिंग
जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनी पिछले एक साल से यहां ड्रिलिंग कर रही थी। इससे सोने की मात्रा का पता चला है। उन्होंने कहा, ‘चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनी 5 साल तक यहां गोल्ड माइंस चलाएगी। इसके बाद यहां से कुल 18 हजार 356 टन सोना निकलेगा।’