jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर अध्यक्ष ने लगाए थे नारे

उज्जैन। उज्जैन में भाजपा नगर अध्यक्ष के बिगड़े बोल के बाद सियासी घमासान मची हुई है। कांग्रेस ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा नगर अध्यक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

‘धर्म का नाश हो’ के लगाए थे नारे

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में भाजपा नेता के बिगड़े बोल नजर आ रहे थे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस का नाश हो के साथ-साथ धर्म का नाश हो के नारे लगाए थे। इस कार्यक्रम में विधायक, महापौर समेत तमाम पदाधिकारी बैठे नजर आए थे लेकिन किसी ने भी भाजपा नेता के नारे पर आपत्ति नहीं जताई थी। हालांकि एक व्यक्ति ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।

- Install Android App -

गलती के बाद मांगी माफी

भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान संजय अग्रवाल के बोले बिगड़ गए। वीडियो में एक तरफ जहां वो कांग्रेस का सत्यानाश हो के नारे लगाते नजर आए, वहीं दूसरी ओर वो धर्म का नाश हो का भी नारा लगा रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में अफरा-तफरी मचने के बाद भाजपा नेता ने अपने नारे के लिए माफी मांगी है। भाजपा नेता ने कहा कि काम करते समय थोड़ी बहुत गलती हो जाती है।

कांग्रेस बोली- धर्म की बात करने वाले धर्म का नाश कर रहे

वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष के बिगड़े बोल के बाद कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा धर्म की बात करती है, धर्म की पार्टी होने का दावा करती है। लेकिन धर्म की बात करने वाली पार्टी धर्म का नाश करने में लगी है।