jhankar
ब्रेकिंग
थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन

कोलकाता में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात जीवन अस्त व्यस्त !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कोलकाता शहर में नवरात्रि के पहले दिन मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अचानक हुई बारिश से नुकसान

शहर की सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। हावड़ा स्टेशन यार्ड में भी पानी भर गया है, जिससे रेलवे सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई है।

 

मौतें और घायलों की खबरें

कोलकाता में भारी बारिश के कारण बिजली के करंट लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मौतें नियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर में हुई हैं।

रेलवे सेवाए हुई प्रभावित 

 

हावड़ा और सियालदह यार्ड और कार-शेड में जलभराव के कारण रेलवे सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

- Install Android App -

सियालदह उत्तर और मुख्य उपनगरीय खंड में प्लेटफार्म नंबर-7 से आंशिक सेवाएं शुरू हुईं।

13113 यूपी हज़ारद्वारी एक्सप्रेस को कोलकाता से रद्द कर दिया गया है और 13177 सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस को सियालदह से रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान

उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण कोलकाता में भारी बारिश हुई है। रात भर हुई बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों में पानी भर गया और कई घरों और आवासीय परिसरों में भी पानी घुस गया है।

कोल काता शहर मेँ सबसे ज्यादा बारिश वाला क्षेत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार

गरिया कामदाहरी में सबसे ज्यादा 332 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि जोधपुर पार्क में 285 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी, टॉप्शिया में 275 मिमी और बालीगंज में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई है।