jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

फर्जी नाम से गरबा पंडाल में दुकान लगाने पहुंचे मुस्लिम युवक, बजरंग दल ने चार को पकड़ा

इंदौर। इंदौर शहर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है, जगह- जगह गरबा पंडालों का आयोजन हो रहा है। ऐसे में मंगलवार रात शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान के गरबा पंडालों में मुस्लिम युवको के पंडाल में होने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अचानक धावा बोला दिया। इस दौरान मौके से चार मुस्लिम दुकानदारों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। वहीं झूला संचालित कर रहे कई मुस्लिम युवक मेला छोड़कर भाग निकले। बजरंग दल का कहना है कि मुस्लिम युवक अपनी पहचान छुपाकर हिंदू त्योहारों में शामिल होकर जिहादी मानसिकता का प्रदर्शन करते हैं। संगठन ने ऐसे लोगों का बहिष्कार करने की अपील की है।

सूचना मिलने पर बजरंग दल ने बोला धावा

जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इंदौर विभाग मंत्री यज्ञेश राठी और विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर को सूचना मिली थी कि गरबा पंडालों में करीब 20 मुस्लिम युवक मौजूद हैं। इस पर जिला मंत्री अनिल पाटील और कार्यकर्ताओं ने पंडालों में सर्च किया। कार्यकर्ताओं ने चार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि बाकी युवक मौके से फरार हो गए।

- Install Android App -

पहले भी पहचान छुपाकर किया पंडाल में प्रवेश

इससे पहले शहर के खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अभय प्रभात गरबा पंडाल में एक युवक ने कथित तौर पर अपना नाम बदलकर प्रवेश किया। जहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 319(2) भादवि में केस दर्ज किया था। दरअसल, गरबा पंडाल में एक युवती अपने मित्र हर्षल गोयल के साथ डांस कर रही थी. इस दौरान एक युवक बार-बार युवती की ओर देख रहा था। शक होने पर हर्षल ने युवक से नाम पूछा तो उसने खुद को राहुल बताया। लेकिन जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह टालमटोल करने लगा. भीड़ बढ़ने पर युवक ने आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उसका नाम मोहम्मद हामिद रजा, पिता सैफुल, निवासी फूलवाली सफी नगर, थाना बीलासा, जिला बिहार दर्ज था।

सच्चाई सामने आते ही गरबा पंडाल में हड़कंप मच गया और लोगों में गुस्सा फैल गया। कुछ लोग युवक के साथ हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने से पहले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी हामिद को हिरासत में ले लिया।