jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

खरगोन में पति संग गरबा डांस कर रही महिला को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां दुर्गा पंडाल में प्रतिमा के सामने गरबा कर रही एक नव विवाहिता अचानक गिर पड़ी, और वहीं हार्ट अटैक उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान महिला अपने के साथ घूंघट डालकर डांस कर रही थी। हादसा जिले के भीकनगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलासी का बताया जाता है।

- Install Android App -

पति के साथ डांस के दौरान हुआ हादसा
खरगोन जिले के भीकनगांव ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पलासी में रविवार, 28 सितंबर की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 19 वर्षीय महिला गांव के सिंगाजी मंदिर के पास स्थापित दुर्गा पंडाल में दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान महिला का पति कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में गांव के महिला पुरुष वहां मौजूद थे। सभी भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की आराधना में लीन होकर उत्सवी माहौल के आनंद में डूबे हुए थे। इसी बीच परिसर में भक्ति और फिल्मी गीतों पर गरबा डांस शुरू हो गया, जिसमें महिला भी शालीनता के साथ सिर पर डले पल्लू को संभालते हुए, मेरे ढोलना वाले गीत पर डांस करने लगी। इसे देख महिला का पति भी उसका साथ देने महिला संग डांस करने लगा।

सालभर पहले ही हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक सोनम ग्राम टेमला की निवासी थी, जिसकी शादी लगभग एक साल पहले 1 मई को ग्राम पलासी के कृष्ण पाल के साथ हुई थी। वह नव विवाहित जोड़े के रूप में पंडाल में पहुंची थी, जहां यह दुखद घटना हुई। घटना के बाद परिजनों ने गांव के एक डॉक्टर से महिला का चेकअप कराया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए सोमवार सुबह महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।