jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा : तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, 20-25 लोग डूबे, 13 शव निकाले

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। फंदाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें कई लोग कई लोग डूब गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के ग्रामीण गुरुवार दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 लोग सवार थे। तभी पुलिया के ऊपर से ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और लोग तालाब में डूब गए। इनमें 11 मृतकों में से नमें 8 बच्चियां हैं।

गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा
उन्होंने बताया, ‘‘अब तक तालाब से नौ श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस और प्रशासन के साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान जारी है। SDRF के एक और दल को मौके पर भेजा गया है।”

- Install Android App -

पुलिस ने बताया- 5-6 श्रद्धालु तालाक से तैर कर बाहर निकले

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग पंडालों में नवदुर्गा उत्सव के दौरान स्थापित मूर्तियों को तालाब में विसर्जित करने जा रहे थे। उन्होंने बताया,‘‘हमें पता चला है कि हादसे के बाद पांच-छह श्रद्धालु तालाब से जीवित बाहर आ गए।” पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
खंडवा की घटना पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा- खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा
सीएम ने मृतकों के निकटतम परिजनों को rs 4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।