jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

टेस्ला ने 497,099 वाहन की रिकॉर्ड ग्लोबल सेल दर्ज की

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी मशहूर उदयोगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने जुलाई से सितंबर 2025 तक 497,099 वाहन की रिकॉर्ड ग्लोबल सेल दर्ज की। यह बिक्री पिछले साल की तुलना में 7.4प्रतिशत अधिक है। यह संख्या वॉल स्ट्रीट के अनुमान 439,600 से कहीं अधिक थी। इस उछाल का मुख्य कारण सितंबर के अंत में समाप्त होने वाले फेडरल टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने वाले अमेरिकी ग्राहकों की भारी भीड़ है। इस ग्रोथ का अधिकांश हिस्सा मॉडल 3 और मॉडल वाय से आया, जिनकी कुल बिक्री 481,166 वाहन रही। वहीं, मॉडल एस, मॉडल एक्स और साइबरट्रक की बिक्री में 30प्रतिशत की गिरावट आई। इंडस्ट्री एनालिस्ट का कहना है कि यह बिक्री उछाल नई मांग का संकेत नहीं बल्कि समय का असर है। सीईओ एलन मस्क ने चौथी तिमाही में धीमी मांग को लेकर चेतावनी दी है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन 7,500 डॉलर का 30 सितंबर को समाप्त हो गया, जिससे खरीदारों ने अंतिम समय में वाहन खरीदारी की।

- Install Android App -

अमेरिका के बाहर टेस्ला की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। चीन में पहले आठ महीनों में शंघाई प्लांट की डिलीवरी में गिरावट आई, जबकि बीवायडी और शाओमी जैसी कंपनियों ने स्थानीय बाजार में पकड़ मजबूत की। यूरोप में अगस्त 2025 में बिक्री में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। टेस्ला की अगली चुनौती 22 अक्टूबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक और इनकम रिपोर्ट होगी।