jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

हमीदिया कॉलेज का जर्जर भवन फिर गिरा, अनहोनी के इंतजार में जिम्मेदार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हमीदिया कॉलेज में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस का पुराना भवन एक बार फिर गिर गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज का यह हिस्सा लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसके लगातार गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सैकड़ों साल पुराने इस भवन की दीवारें और ढांचा कमजोर हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिम्मेदार अधिकारी हालात को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

- Install Android App -

कुछ दिनों पहले भी गिरा था हिस्‍सा
हमीदिया कॉलेज में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस भवन का पुराना हिस्सा कुछ दिनों पहले भी अचानक गिर गया था। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। कॉलेज के प्राचार्य अनिल सेवानी ने बताया कि घटना से करीब 10 मिनट पहले ही वे उसी जगह से गुजरे थे। उनका कहना है कि पुराने भवन की मरम्मत को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र भेजे गए, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

भवन में होती थी पहले कक्षाएं संचालित
दरअसल, पहले हमीदिया कॉलेज में आर्ट्स और कॉमर्स संकाय के छात्रों की कक्षाएं संचालित होती थीं। बाद में साइंस से जुड़े कोर्स शुरू किए जाने के बाद कॉलेज में जगह की कमी महसूस होने लगी। जिसके बाद नए भवन में कक्षाएं शुरू हुई। लेकिन इस पूराने भवन की ओर किसी ने ध्‍यान नहीं दिया जिससे ये और जर्जर होता चला गया और आए दिन भवन का कुछ हिस्‍सा गिरता रहता है। इस हिस्‍सों के गिरने के बाद भी अधिकारी इसके निर्माण कार्य में लगातार देरी करते जा रहे हैं।