jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

रीवा में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन बाइक को मारी टक्कर, एक मौत, 4 घायल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में तेज रफ्तार गाड़ी का ‘तांडव’ देखने को मिला, जहां एक बोलेरो ने तीन बाइकों सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी ओवरब्रिज की बॉउंड्री से टकराकर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला?
रीवा के बस स्टैंड के पास बने ओवर ब्रिज पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो का कोहराम देखने को मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब रात 8.17 बजे समान थाना ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

- Install Android App -

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

लोगों ने ड्राइवर को पीटा
बताया जा रहा है कि बोलरो चालक नशे में धुत था। ड्राइवर के अलावा बोलेरो गाड़ी में दो और लोग सवार थे, यानी कुल तीन लोग थे। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।