jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

बीकानेर में बड़ा रेल हादसा, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान। बीकानेर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ, जब चानी और कोलायत स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। राहत की बात यह रही कि मालगाड़ी होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

30 मिनट ने बचाई सैकड़ों जानें

हादसा जिस समय हुआ, उसके 30 मिनट बाद उसी ट्रैक से बीकानेर-जैसलमेर यात्री ट्रेन को गुजरना था। अगर यह हादसा कुछ देर बाद होता, तो भयंकर जनहानि की आशंका थी। रेलवे अधिकारियों ने इसे “एक बड़ी दुर्घटना टलने” के रूप में देखा है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शशि किरण ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है,जो इस प्रकार है।

- Install Android App -

12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन अब यह ट्रेन बीकानेर स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन यह अगले दिन जैसलमेर की जगह बीकानेर से शुरू होगी।

14704/03 लालगढ़-जैसलमेर-लालगढ़ ट्रेन को पूरी तरह रद्द कर दी गई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की विशेष टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। 37 डिब्बों को हटाना और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर पूरा करने में जुटा है।