नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच वे आज विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा घेरने और यौन उत्पीड़न पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा। बता दें कि एक महिला पत्कार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से उन पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अकबर के इस्तीफे की मांग की है तो वहीं भाजपा केंद्रीय मंत्री के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रही थी। संभावना है कि अकबर दोपहर या शाम तक यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण देंगे जिसके बाद भाजपा भी अपना रूख स्पष्ट करेगी कि एम जे केंद्रीय मंत्री रहेंगे या नहीं। हालांकि भाजपा में कई नेता अकबर के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं है और जो आरोप उनके खिलाफ लगे हैं, वो मंत्री बनने से बहुत पहले का है।
पार्टी के नेताओं का कहना है कि सबसे पहले अकबर को ही आरोपों पर जवाब देना है। सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान के जोर पकड़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
ब्रेकिंग
हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की
तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे
Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण...
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा
हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त
मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत
हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं
हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स...
Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |