jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

महिला ने 5 माह के बच्चे संग जलकर की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बृज विहार कॉलोनी निवासी सुमन (25 वर्ष), पति कैलाश, ने अपने 5 माह के मासूम बच्चे के साथ ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्महत्या कर ली। इस घटना में मां और बच्चे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। राऊ पुलिस के अनुसार, सुमन ने पहले खुद पर और फिर अपने बच्चे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुमन का मायका भोपाल में है और उसकी शादी 2023 में कैलाश के साथ हुई थी। कैलाश एक निजी कारखाने में सिलाई का काम करता है। पुलिस को शक है कि दंपती के बीच किसी विवाद ने इस दुखद घटना को अंजाम दिया। राऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।