jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सूर्यकुमार और उनकी पत्नी ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की

उज्जैन। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सूर्यकुमार और देविशा यहां दिव्य संध्या आरती में भी शामिल हुए। सूर्यकुमार और देविशा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इन्होंने संध्या आरती के दौरान मंदिर के नंदी हाल में भी कुछ समय बिताया और भगवान शिव की अराधना की। वहीं इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सूर्य कुमार का विधिवत स्वागत किया गया। मंदिर की परंपरा के अनुसार, उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान, मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक भी उपस्थिन थे जो उनकी एक झलक पाने का प्रयास कर रहे थे। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में यूएई में हुए एशिया कप को जीता है। सूर्यकुमार कप्तान के तौर पर तो काफी सफल रहे हैं पर उनका स्वयं का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले कुछ समय से उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे। ऐसे में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वह अपनी लय हासिल करने का प्रयास करेंगे।